फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The team returned to Punjab to celebrate Angry workers Beating

नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पंजाब से आई टीम बैरंग लौटी

Sat, 22 Nov 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sat, 22 Nov 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
The team returned to Punjab to celebrate Angry workers Beating

टिकट घोषणा के बाद से भाजपा के भीतर भड़का असंतोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खुले तौर पर बगावत की घोषणा कर चुके भाजपा के जिला और प्रदेश स्तरीय स्थानीय पदाधिकारियों को मनाने के लिए आई पंजाब भाजपा की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


घंटों लंबी चली मान मनौव्वल की कवायद के बावजूद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने पंजाब से आए भाजपा नेताओं को दो टूक जवाब दे दिया। स्थानीय पदाधिकारियों ने न सिर्फ टिकट आवंटन का विरोध जारी रखने बल्कि समानांतर निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करने की चेतावनी भी जारी कर दी।
विज्ञापन


दरअसल कठुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट की घोषणा से नाराज भाजपा के स्थानीय नेता लगातार विरोध दर्ज करवाते आ रहे हैं।

उन्हें उम्मीद थी कि टिकट को लेकर पुनर्विचार किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। शुक्रवार को पंजाब के शहरी विकास मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल जोशी, जालंधर से भाजपा विधायक केडी भंडारी, पंजाब भाजपा महासचिव राकेश राठौर और पठानकोट भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश महाजन ने नाराजगी दूर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जनक भारती, प्रो. साईंदास गुप्ता, डा. नरेंद्र जसरोटिया, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा, महासचिव रघुनंदन सिंह बबलू, गोपाल महाजन, उपाध्यक्ष रेखा देवी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, महिला विंग जिला अध्यक्ष चंचला देवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दो टूक जवाब देकर विरोध जताया।


पदाधिकारियों ने कहा कि टिकट आवंटन से दो माह पूर्व ही जिला इकाई ने प्रस्ताव पारित कर पार्टी आला कमान को भेजा था जिसमें गैर स्थानीय उम्मीदवार को बर्दाश्त नहीं करने संबंधी स्पष्ट चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद फैसला लेते समय जिला इकाई को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed