फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The team reached the third eviction

तीसरी बार अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम

Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
kathua
kathua Updated Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The team reached the third eviction
पु‌ल‌िस

एक सप्ताह में लगातार तीसरी बार प्रशासनिक टीम दल बल के साथ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची। सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की मदद से चलाए गए अभियान के दौरान जेसीबी लगाकर पक्के निर्माण ढहा दिए गए वहीं नए निर्माण के लिए भरी जा रही नींव को भी बंद कर दिया गया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। चक दराब खान में सैकड़ों कनाल सरकारी भूमि पर पिछले कई सालों से समुदाय विशेष के लोगाें ने कब्जा किया हुआ है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग के अधिकारी भी इस बात की तस्दीक कर रहे थे, लेकिन गत सप्ताह दो बार की गई कार्रवाई मात्रा खानापूर्ति बनकर रह गई। पक्के निर्माण ढहाए नहीं गए, जिससे अतिक्रमणकारियों का हौसला बढ़ गया। कच्चे निर्माण की आड़ में पक्के निर्माण फिर शुरू हो गए। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू करवाई। टीम को मौके पर देख अतिक्रमणकारियों ने कुल्ले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, तो दूसरी ओर से भी आग लगा दी गई। अतिक्रमणकारियों को रोकने की कोशिश के दौरान समुदाय विशेष की महिलाएं भी बीच में आ गई जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से स्थिति काबू में की गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद जेसीबी ने पक्के पिलर ध्वस्त कर दिए। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी देखकर हैरान थे कि पास ही एक और जगह पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की तैयारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed