{"_id":"680158cde5810d85010fe6a6","slug":"the-students-team-defeated-the-staffs-team-and-won-the-title-kathua-news-c-201-1-knt1009-119322-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विद्यार्थियों ने स्टाफ की टीम को हराकर खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विद्यार्थियों ने स्टाफ की टीम को हराकर खिताब जीता
Fri, 18 Apr 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रतिभागियाें को प्रोत्साहित करते खिलाड़ी । संवाद
- फोटो : kathua
राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
कठुआ। राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया के तहत दो दिवसीय टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। वीरवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डिग्री कॉलेज के सेमेस्टर-4 और 6 के विद्यार्थियों ने स्टाफ और कर्मचारियों की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर विद्यार्थियों की टीम से कप्तान विजय सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विद्यार्थियों की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 84 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रो. जसविंदर सिंह की नेतृत्व वाली स्टाफ टीम-बी ने निर्धारित ओवर में सिर्फ 69 रन ही बना सकी और फाइनल मैच का खिताब जीतने में नाकाम साबित हुई। विजेता टीम के इनवाज अहमद को बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जीडीसी बसोहली की खेल समिति की ओर से किया गया था। इसमें दो-दो विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ सदस्यों की टीमों ने भाग लिया। पहले दिन के मैचों में स्टाफ टीम-बी ने स्टाफ टीम ए को हराया था।
वहीं, अन्य मैच में सेमेस्टर-4 की टीम ने सेमेस्टर-2 की टीम पर जीत हासिल की थी। प्रतियोगिता फिजिकल निदेशक रोशन लाल शर्मा के नेतृत्व में और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सुनील गुप्ता के संरक्षण में आयोजित की गई। संवाद