फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The selection for the post of District Congress President will be done after consultation.

Kathua News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रायशुमारी के बाद होगा चयन

विज्ञापन
The selection for the post of District Congress President will be done after consultation.
कठुआ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी कर नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।
इसके लिए यशपाल आर्य इस अभियान में कठुआ जिले के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वे पूर्व में उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार में मंत्री और दो बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में एआईसीसी के विशेष अधिवेशन में, मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशन में, कांग्रेस ने इस वर्ष को संगठन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में देशभर के जिलों में जमीनी स्तर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य ने कहा कि कठुआ जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों का भ्रमण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक संगठनों, आम जनता और मीडिया से विस्तृत संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed