फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The second snowfall of the season grew cold

पहाड़ों पर मौसम की दूसरी बर्फबारी से ठंड बढ़ी

Sat, 08 Nov 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर Updated Sat, 08 Nov 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
The second snowfall of the season grew cold

मौसम ने अचानक करवट लेते हुए ठंड बढ़ा दी है। जिले के पर्वतीय इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी से मौसम बदल गया। बनी तहसील की पर्वतीय चोटियों पर दिन के समय बर्फ के फाहे गिरे जिससे सफेद चादर बिछ गई।

विज्ञापन


निचले इलाकों में बारिश की फुहार शुरू हो गई। बाद में दोपहर तक बारिश की फुहार के जारी रहने से मौसम पूरी तरह से बदल गया।

जिले के पर्वतीय इलाके मंदी धार, चंडियार, छत्तरगलां, कमलो गलां और सटे इलाकाें में सुबह से ही मौसम बदलने लगा था। दोपहर के बाद पहले बारिश की बूंदे गिरीं जिसके बाद दोपहर बर्फ के फाहे गिरने लगे।
विज्ञापन


देर शाम तक हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। इससे ठंड के अहसास में बढ़ोत्तरी हो गई। मौसम की करवट को देखकर माना जा रहा है कि रात को भी बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटे कसबाई इलाकों में बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया। इधर कठुआ शहर व आसपास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे से सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। मौसम की ताजा करवट से तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार चौबीस घंटों के भीतर बारिश की फुहार के आसार बन रहे हैं। इससे मौसम और ठंडा हो सकता है।

उधर बिलावर से प्राप्त समाचार के अनुसार जिला के उंचे पहाडों पर शुक्रवार की दोपहर हल्की बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी इलाके में तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।

अचानक मौसम की इस तबदीली से पारा एकदम लुढ़क जाने से झाड़े का आगाज हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपडे़ पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वहीं अन्य लोगों ने झाडे़ की आमद को देखते हूुए गर्म कपड़ों की खरीददारी शुरू कर दी है। स्थानीय किसानों ने बारिश का स्वागत करते हुए इसे आने वाली गेहूं की फसल के लिए अच्छा बताया है।


किसान धर्मचंद, सतपाल, बालक राम आदि ने बताया कि यह समय गेहूं की बुआई का सबसे अच्छा समय है। ऐसे में यदि समय पर बारिश हो जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कल से तमाम किसान गेहूं की बुआई में जुट जाएंगे।

उधर मौसम में आए अचानक बदलाव से गर्म कपडे़ बेचने वाले दुकानदार काफी खुश हैं। उनका कहना है की जिस तरह से मौसम अपना रंग दिखा रहा है।

उससे लगता है की इस बार बरसात की तरह झाडे़ का मौसम भी जबरदस्त होगा और काफी सर्दी पडे़गी। लिहाजा उनका गर्म कपड़ों का कारोबार भी खूब चमकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed