{"_id":"684f324ee9fbdfea940f7d37","slug":"the-road-of-mohalla-tali-is-in-bad-condition-kathua-news-c-201-1-knt1006-121084-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मोहल्ला ताली की सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मोहल्ला ताली की सड़क बदहाल
Mon, 16 Jun 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर पंचायत के वार्ड तीन को जोड़ने वाली कच्ची सड़क।
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड तीन मोहल्ला ताली के लिए 15 वर्ष पहले बनी डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का काम पूरा नहीं किया जा सका है। इस सड़क पर न कंकड़, रोड़ी बिछी और न ही सड़क किनारे सुरक्षा दीवारें बन सकीं। तेज बारिश होने पर पूरा पानी सड़क से होकर बहता है जिसकी वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मोहल्ले के 50 से अधिक परिवारों में रहने वाली 400 से अधिक आबादी पक्की सड़क सुविधा से महरूम है। स्थानीय निवासी राज सिंह, रोशन लाल, सुभाष, रामेलूराम और अनिल आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि मौजूदा समय में सड़क पर वाहन चलाना तो दूर की बात, इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
लोगों ने इस सड़क का पूरा निर्माण करने के लिए कई बार धरना, प्रदर्शन भी किए। इसके बावजूद किसी ने भी सड़क की सुध नहीं ली। मोहल्लावासियों ने बताया कि अगर मोहल्ले में कोई बीमार हो जाए तो मरीज को पालकी में बैठाकर कटली सड़क संपर्क तक पहुंचाना पड़ता है जिसके बाद निजी वाहन से मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सरकार और विधायक सतीश शर्मा से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उनके मोहल्ले को सड़क संपर्क से जोड़ने की मांग की है ताकि लोगों को पक्की सड़क सुविधा मिल सके।
यह समस्या मेरे संज्ञान में है। मैंने स्वयं जाकर तली मोहल्ले का निरीक्षण किया है। तली मोहल्ले को सड़क संपर्क से जोड़ना प्राथमिकता है। तली मोहल्ले को पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। - सतीश शर्मा, विधायक, विधानसभा क्षेत्र, बिलावर।