फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The road from Ramkot to Mudal is in bad condition, drivers are troubled

Kathua News: रामकोट से लेकर मुदाल तक सड़क खस्ताहाल, वाहन चालक परेशान

Wed, 26 Mar 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 26 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The road from Ramkot to Mudal is in bad condition, drivers are troubled
रामकोट। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली रामकोट से मुदाल सड़क की खस्ताहालत के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय दृष्टिकोण से यह सड़क महत्वपूर्ण है, जहां स्थानीय लोगों के आवागमन के साथ सैकड़ों वाहन रोज आवागमन करते हैं। मकवाल के महेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त सूबेदार ओम प्रकाश, सन्नी ठाकुर, रमेश चंद्र और पंकज शर्मा ने सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग रखी। दरअसल धार सड़क रामकोट से शुरू होते हुए सड़क के पहले तीन किलोमीटर में बरसात के पानी का बहाव सड़क से होने के कारण कई जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे 3000 से अधिक आबादी को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ रामकोट और अन्य नजदीकी स्कूलों और राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट में पढ़ रहे हैं विद्यार्थी भी इसी सड़क से आते-जाते हैं, मगर सड़क की जर्जर अवस्था के कारण वह भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस पर लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर रोहित खजूरिया ने बताया कि सड़क के तारकोल विषय के कार्य को प्राथमिकता के तौर पर सिटी एंड टोन के अंतर्गत रखवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed