{"_id":"580d151b4f1c1b3924bc1cca","slug":"the-number-of-dengue-patients-reached-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीजों की संख्या 27 तक पहुंची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीजों की संख्या 27 तक पहुंची
kathua
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेढ़ महीने में ही 27 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है। दर्जनों संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट अभी आनी है। अक्टूबर माह में शहर में डेंगू से दो की मौत हो चुकी है। हटली मोड़, औद्योगिक क्षेत्र, तारानगर और हटली गांव के आसपास के अधिकतर मामले पाजिटिव पाए गए हैं। अन्य क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय ने जिले में पांच नए डेंगू पाजिटिव मामलों की सूची जारी की है, जिसमें हटली मोड़ के विनोद कुमार, शिवपाल पटेल, औद्योगिक क्षेत्र से संतोष कुमार, वार्ड चौदह तारानगर से तरसेम चंद और कुमरी गांव से माया देवी को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
दो दिन पहले औद्योगिक क्षेत्र से राजन, हटली मोड़ से सुरिंद्र सिंह और कमल किशोर, गोविंदसर की नेहा देवी, पडयारी के पंकज सलारिया, वार्ड सत्रह कठुआ की स्नेहा, कालीबड़ी कठुआ के दीपक, बिलावर के जनक को डेंगू पाजिटिव पाया गया था। चौदह अक्टूबर को आई रिपोर्ट में धीरज मेहरा, मदन और व्यासो देवी को डेंगू पाजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी।
विज्ञापन