{"_id":"2157a343dc6ffae4555397dcd23a29ce","slug":"the-message-of-national-unity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 23 Nov 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत शनिवार को डिग्री कालेज कठुआ की इकाई ने कालेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने कविता, नृत्य, गीत आदि के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि कालेज के प्रो. सुमनेश जसरोटिया ने दीप जलाकर की। इसके बाद बच्चों ने कविताओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, जातिवाद, धर्म निरपेक्षता आदि विषयों पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
इसके बाद एकल गीतों से विद्यार्थियों से समा बांध साथ ही राष्ट्रीय एकता की रोड़ बन रहे विषयों पर कटाक्ष भी किया। कार्यक्रम में नृत्य के तहत छात्राओं ने विभिन्न देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर समा बांधा साथ ही सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को देश में राष्ट्रीय एकता की अलख जगानी चाहिए। राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं को आगे आना ही होगा।
इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को राष्ट्रीय एकता के प्रति अलख जगाने के लिए बेहतर मौका नहीं मिल सकता। युवाओं को ऐसे में हिस्सा अवश्य लेना चाहिए।