फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The highway resonates with the cheers of Amarnath pilgrims

Kathua News: अमरनाथ यात्रियों के जयकारों से गूंज रहा राजमार्ग

Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The highway resonates with the cheers of Amarnath pilgrims
खरोट मोड़ ​स्थित लंगर में भोजन ग्रहण करते बाबा  बर्फानी के भक्त। संवाद - फोटो : mathura
कठुआ। बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे शिवमय वातावरण में तब्दील हो गया है। लखनपुर से लेकर कठुआ तक श्रद्धालुओं की टोलियां बम-बम भोले के जयघोष करते हुए यात्रा मार्ग से गुजर रही हैं। आस्था से ओतप्रोत इन यात्रियों का स्वागत स्थानीय लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिन के समय जहां श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी हुई है, वहीं रात के समय लंगर स्थलों की रौनक और भक्ति संगीत ने पूरे हाईवे को उत्सव स्थल में बदल दिया है। हाईवे के प्रमुख स्थानों पर सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भक्ति में लीन सेवकों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती आमद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए हैं। लखनपुर से लौंडी मोड़ तक पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। ड्रोन, सीसीटीवी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से यात्रा मार्ग पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कठुआ जिला इस बार न केवल एक प्रवेशद्वार की भूमिका निभा रहा है, बल्कि श्रद्धा, सेवा और सुरक्षा के समन्वय का एक आदर्श उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed