{"_id":"57f159674f1c1bce4b57547d","slug":"the-foundation-of-medical-college-within-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेडिकल कालेज की नींव एक महीने के अंदर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेडिकल कालेज की नींव एक महीने के अंदर’
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
doon medical college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई महीनों से मेडिकल कालेज की नींव रखने के मामले में असमंजस के बादल रविवार को स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद छट गए। मेडिकल कालेज के निर्माण स्थल को लेकर गोपनीयता भी भंग हो गई। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत रविवार को कठुआ दौरे पर थे।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि मेडिकल कालेज का निर्माण जिले के लोगेट गांव में होगा। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर मेडिकल कालेज का नींव पत्थर रख दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एम्स की नींव के लिए भी डेढ़ महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बुलावा भेजा गया है। मंत्री ने बताया कि लोगेट में भूमि अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में जल्द ही मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने खरोट में पीएचसी का भी उद्घाटन भी किया। साथ ही जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन