फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The emotional meeting of Lord Rama with Hanuman was staged in Bilawar.

Kathua News: बिलावर में श्रीराम से हनुमान का भावुक मिलन का मंचन

विज्ञापन
The emotional meeting of Lord Rama with Hanuman was staged in Bilawar.
शंकर रामलीला क्लब बिलावर में सोमवार की रात श्रीराम और हनुमान के भावुक मिलने का मंचन किया गया। सीता हरण के बाद राम और लक्ष्मण जंगलों में भटक रहे होते हैं। इसी दौरान वह हनुमान से मिलते हैं।
विज्ञापन

हनुमान जी राम को मायावी समझते हैं उन्हें लगता है की बनवासी के भेष में दोनों राजकुमार सुग्रीव का वध करने के लिए आए हैं। इसीलिए सच्चाई जाने के लिए हनुमान जी ब्राह्मण का वेश धारण कर लेते जब उन्हें याद होता है के दोनों राजकुमार भगवान श्री राम और लक्ष्मण हैं तो वह दोनों को कंधे पर बिठाकर सुग्रीव के पास ले जाते हैं। जब भगवान श्री राम और सुग्रीव की वार्ता होती है तो सुग्रीव भगवान श्री राम को माता सीता के कुछ आभूषण दिखाते हैं जिस से भगवान श्री राम की चिंता थोड़ी सी कम हो जाती है। इसके बाद भगवान श्री राम और सुग्रीव जी की मित्रता हो जाती है।
विज्ञापन

सुग्रीव अपनी पूरी आपबीती भगवान श्री राम को बताते हैं जिसके बाद भगवान श्री राम सुग्रीव की सहायता करते हैं और सुग्रीव से कहते हैं कि वह अपने भाई बाली को युद्ध के लिए ललकारे। बाली और सुग्रीव के बीच बड़ा भयंकर युद्ध होता है जिसमें सुग्रीव हर रहे होते हैं। सुग्रीव भगवान राम जी के पास एक बार फिर जाते हैं। भगवान श्री राम कहते हैं कि आप दोनों भाई एक जैसे हैं किस पर तीर चलाऊं यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भगवान श्री राम सुग्रीव जी के गले में फूलों की माला पहनते हैं और एक बार फिर बाली से युद्ध करने के लिए भेजते हैं। इस बार बाली को पहचानते हुए भगवान श्री राम तीर चलाते हैं और बालि का वध करते हैं। इस दृश्य के बाद अंगद और बाली की पत्नी तारा के दृश्य का मंचन किया जाता है जिसके बाद पर्दा नीचे गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed