फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The company gathered in the Amrit communication program

अमृत संचार कार्यक्रम में उमड़ी संगत

विज्ञापन
The company gathered in the Amrit communication program
गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित अमृत संचार कार्यक्रम में उपस्थित संगत। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत शहर के मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्म प्रचार समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सिख संगत के 82 सदस्यों ने अमृत छका।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए अमृतसर से आए पंज प्यारों ने सबसे पहले अमृतपान करने के लिए आई संगत को पांच ककार दिए और उन्हें सिक्ख धर्म के इतिहास व सिद्धांत बताए। इसके बाद परंपरा के अनुसार अमृत संचार करवाया। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने अमृत संचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिक से अधिक सिख युवाओं से अमृत छककर गुरु वाले बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह के अलावा धर्म प्रचार समिति के बटनाम सिंह और कोमलप्रीत सिंह के अलावा काफी संख्या में सिक्ख संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed