{"_id":"6824ed699febf8b9d80c68a7","slug":"the-city-committee-did-not-get-the-faulty-solar-light-repaired-kathua-news-c-201-1-knt1008-120118-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खराब सोलर लाइट को नगर कमेटी ने नहीं करवाया ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खराब सोलर लाइट को नगर कमेटी ने नहीं करवाया ठीक
Thu, 15 May 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे लगी सोलर लाइट एक साल से खराब पड़ी है। स्थानीय निवासी यश शर्मा, जीवन शर्मा, रमेश चंद्र और अन्य लोगों ने बताया कि नगर कमेटी ने इस लाइट को अब तक ठीक नहीं करवाया है। लोगों ने कहा कि सोलर लाइट पर लाखों रुपए की राशि खर्च की गई थी, जिसे लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। लोगों ने बताया कि रात के समय में अंधेरा होने की वजह से लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड चार में खराब पड़ी सोलर लाइट को ठीक करवाया जाए।
कोट
समस्या संज्ञान में आई है जल्द खराब हुई सोलर लाइट को ठीक करवाया जाएगा।
-वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर