फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The canal is going to be filled after 46 years of water agreement between Punjab and Jammu and Kashmir

पंजाब-जम्मू-कश्मीर विवाद: जल समझौते के 46 साल बाद भरने जा रही नहर, शाहपुरकंडी से पहली बार मिलेगा पूरा हिस्सा

Sun, 22 Jun 2025 01:55 PM IST
निकिता गुप्ता साहिल खजूरिया अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
साहिल खजूरिया अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 22 Jun 2025 01:55 PM IST
सार

46 साल पुराने जल समझौते के तहत जम्मू-कश्मीर को जल्द ही शाहपुरकंडी बांध से रावी का पानी मिलना शुरू होगा। जुलाई के पहले सप्ताह से नहरों में पानी पहुंचने की उम्मीद है, जिससे 32,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होगी।

विज्ञापन
The canal is going to be filled after 46 years of water agreement between Punjab and Jammu and Kashmir
शाहपुरकंडी बांध परियोजना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच 46 साल पहले हुआ समझौता परवान चढ़ने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर को लंबे इंतजार के बाद जल अधिकार मिलने जा रहा है। 1979 में पंजाब और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच हुए समझौते के आधार पर अब शाहपुरकंडी बांध परियोजना के तहत पानी की आपूर्ति जल्द शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में पाकिस्तान को जाने वाला रावी दरिया का पानी पूरी तरह से रुक जाएगा।
विज्ञापन

शाहपुर कंडी बांध प्रबंधन ने जलाशय को 398.4 मीटर तक भरने के लिए सिंचाई विभाग से नहरों की क्लीयरेंस जम्मू-कश्मीर सिंचाई विभाग से मांगी है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 397 मीटर पार कर चुका है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह से जम्मू-कश्मीर की नहरों में आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के बाद केंद्र सरकार ने शाहपुरकंडी बांध परियोजना को लेकर भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय कमेटी ने जलाशय को 402.5 मीटर तक भरने की मंजूरी दे दी है, जो पहले 392 मीटर तक सीमित थी। जैसे ही जल स्तर 398.4 मीटर तक पहुंचेगा, जम्मू-कश्मीर की नहरों में शाहपुर कंडी बांध के माध्यम से रावी दरिया का पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।

शाहपुर कंडी बांध परियोजना के पूरा होने से जम्मू-कश्मीर के 32 हजार हेक्टेयर और पंजाब के 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि को बड़ा लाभ होगा। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक जल संसाधन भारत में उपयोग करने का है। इससे स्थानीय किसानों को भी राहत मिलेगी। 

शाहपुर कंडी परियोजना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले 15 दिन के भीतर जम्मू कश्मीर की नहर को पानी सप्लाई किया जा सकेगा। इसके लिए जम्मू कश्मीर सरकार में रावी तवी सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से क्लीयरेंस भी मांगी गई है। उधर, स्थानीय अधिकारियों ने भी साफ किया है कि पंजाब की ओर से नहर में पानी छोड़े जाने के लिए जम्मू कश्मीर की नहरें तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब जब भी जम्मू कश्मीर की नहरों में पानी छोड़ें, हम पूरी तरह से तैयार हैं। नहरों को पानी लेने के लिए तैयार कर लिया गया है। बरसात के मौसम में हमें कम पानी की जरूरत होगी लेकिन इसके बाद हम पूरा पानी अपनी नहरों में ले सकेंगे।  जुगल किशोर, अधीक्षण अभियंता, आरटीआईसी


यह खबर भी पढ़ें: पंजाब-जम्मू कश्मीर विवाद: पहले रावी का पानी देने से इन्कार...अब चिनाब पर तकरार; जल विवाद बना सियासी मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed