फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The announcement of the return of agricultural laws is a victory for the farmers' movement.

कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा किसानों के आंदोलन की जीत है

विज्ञापन
The announcement of the return of agricultural laws is a victory for the farmers' movement.
हीरानगर। नए कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा पर किसानों, राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के नेताओं ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने कहा कि यह किसानों के आंदोलन की जीत है। कुछ ने कहा विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा और अब वह किसानों को और गुमराह नहीं कर पाएंगे। कुछ ने यह भी कहा कि यह एक विशाल आंदोलन की जीत है। इससे यह साबित हुआ है कि एकजुट होकर आंदोलन किया जाए तो अपने अधिकारों को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा देशभर के किसानों ने एकजुट होकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष किया। उनकी एकजुटता के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। यह किसानों की बहुत बड़ी जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला आंदोलन शुरू होते ही लिया होता तो आज सैकड़ों किसान आंदोलन में शहीद न होते। सरकार के अहंकार के चलते किसानों को कड़कड़ाती ठंड, चिलचिलाती धूप और खुले आसमान में बरसात के पानी में सोना पड़ा। तब जाकर यह घोषणा प्रधानमंत्री की ओर से हुई है।
विज्ञापन

सरपंच विनय शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की जीत हुई है। इससे देश में यह संदेश भी गया है कि सरकार चाहे जितनी भी अहंकारी हो देश के लोग मिलकर अपने हक के लिए संघर्ष करें तो उसका अहंकार को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से माफी भी मांगी जो उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो इन किसानों को नकली किसान और खालिस्तानी कह रहे थे। सरपंच राहुल हंस ने कहा प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। जिससे सब किसान बेहद खुश हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। लेकिन विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा है। किसानों को गुमराह करने की राजनीति पर विराम लग गया है। आने वाले समय में किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले देश के सामने बेनकाब भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed