फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Teachers Training Workshop Continue on Second Day

Kathua News: समावेशी शिक्षा पर दूसरे दिन भी जारी रही कार्यशाला

विज्ञापन
Teachers Training Workshop Continue on Second Day
सत्र के दौरान जानकारी लेते ​शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सरकारी स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों में कई ऐसे भी छात्र होते हैं, जिनकी परिवारिक परिस्थितियों के कारण उनकी प्रारंभिक शिक्षा कमजोर होती है। हमें धैर्य रख कर विद्यार्थी को प्रोत्साहित करने जरूरत है। इन बच्चों की योग्यता को परखकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाना होगा।
उक्त बातें समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के प्रधानाचार्य तारा चंद शर्मा ने कही। नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जारी कार्यशाला के दौरान सुरिंदर मडयाल वरिष्ठ व्याख्याता डाइट बसोहली ने कहा कि हमें स्कूल में हर बच्चे को लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया। मडयाल ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए वर्तमान शिक्षा प्रणाली और आगे के कार्यों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कार्यशाला के पहले सत्र में मास्टर कुसुम लता ने एचपीसी और प्रारंभिक मूल्यांकन विकसित करने के तरीके पर लिया। वहीं, दूसरे सत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन की प्रधानाचार्य अंजू शांडिल्य ने प्रतिभागियों के साथ सांकेतिक भाषा पर चर्चा की और समावेशी शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक रवि कुमार ने मंच संभाला और समय-समय पर प्रतिभागियों को उत्साहित किया। उन्होंने मौजूदा कक्षा की स्थिति और आगे के कार्य तथा सभी के लिए शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने में शिक्षक की भूमिका पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed