{"_id":"68581fd14de685c8d70f52a7","slug":"talib-baba-fly-wrestler-won-big-mali-kathua-news-c-201-1-knt1006-121274-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तालिब बाबा फ्लाई पहलवान ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तालिब बाबा फ्लाई पहलवान ने जीती बड़ी माली
Mon, 23 Jun 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
रामकोट के सरणी में आयोजित दंगल में भिड़ते पहलवान। संवाद
- फोटो : kathua
राजे की मंडी में आयोजित 96वें वार्षिक दंगल में पहुंचे 40 हजार दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। ऐतिहासिक रामकोट के राजे की मंडी में आयोजित 96वां वार्षिक दंगल तालिब बाबा फ्लाई के नाम रहा। दंगल का शुभारंभ बिलावर के विधायक सतीश शर्मा ने किया। दंगल में कुल 55 कुश्तियां करवाई गईं, जिनको देखने के लिए परिसर में 40 हजार दर्शक पहुंचे।
दंगल में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ विदेशी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में कुल 55 कुश्तियां करवाई गईं, जिनको देखने के लिए परिसर में 40 हजार दर्शक पहुंचे। दंगल में ढाई लाख की इनामी राशि के लिए करवाए गए बड़ी माली के मुकाबले में तालिब बाबा फ्लाई और जोंटी गुर्जर की टक्कर हुई, जिसमें तालिब बाबा फ्लाई पहलवान विजेता रहे। दो लाख के लिए दूसरी बड़ी माली का मुकाबला शेरा बाबा फ्लाई और शानवीर कोहाली के बीच हुआ, जिसमें शानवीर कोहली विजेता रहे। दो लाख के लिए तीसरी बड़ी माली का मुकाबला ईरान के जलाल और जम्मू कश्मीर पुलिस के बिनीया अमीन पहलवान के बीच हुआ। अति रोमांचक मुकाबले में ईरान का जलाल पहलवान विजेता रहे। चौथे स्थान पर करवाई गई बड़ी माली का मुकाबला हरियाणा के विक्रांत पहलवान और प्रवीण चहर पहलवान के बीच हुआ, जिसमें परवीन चहर विजेता रहे। दंगल में मौजूद विशेष अतिथि गुशु मलेशियाई ने रघुनाथ दंगल कमेटी रामकोट को दो लाख भेंट कर आर्थिक सहायता दी। दंगल परिसर में लगी बड़ी एलइडी स्क्रीन पर भी दंगल का प्रसारण दिखाया जा रहा था। इसके साथ पंजाबी लाइव टीवी पर भी लाइव प्रसारण लोगों ने दंगल का दिखा। दंगल कमेटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 1930 से हर वर्ष रामकोट केसरी दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक डॉक्टर विकास गुप्ता, पूर्व बीडीसी नगरोटा अध्यक्ष अभय खजुरिया, पूर्व सरपंच रामकोट प्रदीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।