फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sweets can spoil your health in festive season

त्योहारी सीजन में मिठाई बिगाड़ सकती है आपकी सेहत

विज्ञापन
Sweets can spoil your health in festive season
कठुआ। त्योहारों के इस सीजन में मिठाईयों का स्वाद आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। नवरात्र के बाद शुरू हुए त्योहारी सीजन में शहर में बड़ी मात्रा में घटिया खोया पहुंच रहा है। शहर के कई दुकानों पर घटिया मिठाईयों की खेप सप्लाई हो रही है। कम दाम, कम मेहनत और अधिक मुनाफे के चक्कर में मिठाई विक्रेता इन बड़ी मात्रा में बनी मिठाईयों को खरीद रहे हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पंजाब सहित दिल्ली और अन्य राज्यों से खोए की बड़ी मात्रा में खेप रात के अंधेरे में सप्लाई हो रही है। उधर, त्योहारी सीजन में बाजारों का निरीक्षण करने के लिए प्रशासन की ओर से गठित टीमें भी गहरी नींद में सोई हैं।
विज्ञापन

एक मिठाई विक्रेता ने बताया कि इन दिनों शहर समेत जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में मिठाई विक्रेता सस्ती मिठाई के चक्कर में घटिया गुणवत्ता की मिठाई खरीद रहे हैं। यह मिठाईयां आधे से भी कम दामों पर उन्हें ग्रामीण इलाको में चोरी छिपे और गंदे माहौल में चलाई जा रही मिठाई फैक्ट्रियों से सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में न तो उन्हें हलवाई का खर्चा उठाना पड़ता है और न ही मेहनत करनी पड़ती है। घटिया तरीके से तैयार की जा रही इस मिठाई को खाने से लोगों की सेहत जरूर खराब हो सकती है। मिठाई विक्रेता ने बताया कि बाहरी राज्यों से मिठाई बनाने के लिए कुछ कारीगर पिछले कई वर्षों से मिठाई बनाने के लिए जम्मू कश्मीर में आते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बाकायदा इनमें से कईयों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं लेकिन किस माहौल में मिठाईयां बनाई जा रही हैं। इसे देखने के लिए टीमें अबतक सक्रिय नहीं हुई हैं।
...................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed