फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sunny Singh Won Bronze Medal

Kathua News: सन्नी सिंह ने 10 किमी स्नो रेस में जीता रजत पदक

विज्ञापन
Sunny Singh Won Bronze Medal
गुलमर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रजत पदक हासिल करने वाले सन्नी सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बसोहली के पूंडा गांव के रहने वाले सन्नी सिंह ने राष्ट्रीय शीतकालीन बायथलॉन चैंपियनशिप 2025 में 10 किलोमीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गुलमर्ग में आयोजित की गई थी, जहां सन्नी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और समर्पण से यह सफलता प्राप्त की है। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल उनके गांव और जिले के लोगों को गर्व महसूस कराया है, बल्कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में भी काम किया है। सन्नी सेना की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed