फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Suman Verma Will Be Honored

Kathua News: अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सुमन को मिलेगा भारत भूषण पुरस्कार

विज्ञापन
Suman Verma Will Be Honored
पर्वतारोही सुमन वर्मा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। एनएएचएफ संस्था की ओर से जम्मू-कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सुमन वर्मा को भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार विश्व की सात में से दो सबसे ऊंची पर्वत शृंखलाओं पर चढ़ाई करने और महिलाओं के आत्म विश्वास को बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है।
22 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में उन्हें ये सम्मान दिया जाएगा। कठुआ जिले के हीरानगर में छोटे से गांव कड़ेत्तर की बेटी सुमन पेशे से सीआईएसएफ में श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनात हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने जीवन को फिर से आगे बढ़ाने और अपने जज्बे से उन्होंने एक पेशेवर पर्वतारोही के रूप में काम शुरू किया है। इसी कड़ी में पिछले दो वर्ष में उन्होंने विश्व के दो उपमहाद्वीपों की दो बड़ी चोटियों पर चढ़ाई की। सुमन ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी, माउंट किलिमंजारो, और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एल्ब्रस दोनों को फतेह किया है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला प्रशासन ने सुमन को युवा एंबेसेडर के रूप में भी चुना है। सुमन ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि एनएएचएफ की ओर से पुरस्कार सम्मान समारोह के संबंध में न्यौता मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed