फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students protest over not enrolled

दाखिला नहीं मिलने पर बिफरे विद्यार्थी

Sun, 25 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 25 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

कठुआ। स्नातक भाग एक के पहले सेमेस्टर में दाखिला नहीं मिलने के विरोध में रविवार को विद्यार्थियों का गुस्सा महानपुर डिग्री कालेज प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें गुमराह किया है और अब दाखिला अगले साल लेने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल  महेश ठाकुर, वरिंद्र ठाकुर, मक्खन वर्मा, पंकज ठाकुर, गुलशन ने कहा कि 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद उन्हें मार्क शीट अगस्त महीने की चार तारीख को मिली, लेकिन कालेज में दाखिले के लिए घोषणा पहले ही हो चुकी थी। इस बारे में उन्होंने कालेज प्रशासन के साथ बात भी की थी।
विज्ञापन


तब कालेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में दाखिला देने के लिए आश्वस्त किया गया था, लेकिन जब उन्हें मार्क शीट मिली, तब उन्होंने उसे मार्क शीट के साथ तहसीलदार से सत्यापन करवाए एफिडेविट भी कालेज प्रशासन को दिए, लेकिन कालेज प्रशासन ने उन्हें दाखिला देने के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कहा गया कि अगर-अलग से कोई अधिसूचना जारी होती है तो ही उन्हें दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें गुमराह किया गया और अब दाखिला देने से मना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से वह बार-बार प्रशासन से दाखिले के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कालेज प्रशासन ने उन्हें आश्वासन के अनुसार दाखिला नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा, ऐसे में उन्हें दाखिला दिया जाए। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होता है तो उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed