फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students Aware For Clean the City

Kathua News: नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया स्वच्छता का महत्व

विज्ञापन
Students Aware For Clean the City
कठुआ के मुख्य बाजार में स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते स्कूली बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने भाग लेकर जागरूकता रैली निकाली और मुखर्जी चौक में नुक्कड़ नाटक पेश कर लोगों को स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा की अगुवाई में परिषद के कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें शामिल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने रास्ते में जहां भी कचरा मिला उसे उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, मुखर्जी चौक में नुक्कड़ नाटक पेश कर आम लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के परिषद का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उनका प्रयास शहर को पूरी तरह से स्वच्छ बनाना है। इसके लिए परिषद के पास उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्रवाई भी की जा रही है। अगर लोग भी उनका सहयोग करें तो यह मुहिम पूरी तरह से सफल हो सकती है। इस प्रयास को जारी रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed