फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Stud Blinkers Install at Roads in City

Kathua News: शहर की सड़कों पर हादसों को रोकेंगे स्टड ब्लिंकर

विज्ञापन
Stud Blinkers Install at Roads in City
- घने कोहरे में भी दिखाएंगे राह, अंधेरा ढलते ही जगमगाने लगा कॉलेज रोड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहीदी चौक से लेकर कालीबड़ी तक कठुआ शहर की सड़कों पर स्टड ब्लिंकर रात में जुगनुओं की तरह जगमगाने लगे हैं। यह रात के समय विपरीत रोशनी में भी लोगों को सही राह दिखाएंगे। डिवाइडर के कट के साथ साथ सड़कों की हद को लेकर भी आगाह करते रहेंगे।
ऐसे में गफलत में डिवाइडर से टकराने या अंधेरे में सड़क से गाड़ी उतरने के मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है। खास तौर पर सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दौरान भी ब्लिंकर लोगों को सड़क से अवगत करवाते रहेंगे। सड़क सुरक्षा समिति की सिफारिशों के बाद शहर की सड़कों पर लोक निर्माण विभाग ने स्टड ब्लिंकर लगाने का काम तेज कर दिया है। शहर में लगभग ढ़ाई लाख की लागत से पहले चरण में शहीदी चौक से लेकर कालीबड़ी चौक तक ब्लिंकर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की सड़कों पर कई जगह स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। वहीं कई बार रात के अंधेरे में बिजली गुल होने पर सड़कों पर पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है। ऐसे में यह ब्लिंकर वाहन चालकों के लिए गाइडेंस का काम करेंगे। सड़क सुरक्षा समिति ने शहर में हादसों को रोकने के लिए कदम उठाने के संबंध में कहा था। इसमें लिए गए फैसलों के आधार पर ही फिलहाल पहले चरण में इन्हें लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविंद लंगेह ने बताया कि शहर में जिस जगह सड़कों को मरम्मत की जरूरत नहीं है, फिलहाल उन्हीं इलाकों में स्टड लगाए जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को मार्गदशन मिलेगा। यह हादसों को कम करने का भी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed