फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Strike

वजीर हत्याकांड: थमे रहे यात्री वाहनों के पहिये

विज्ञापन
Strike
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी में राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का सहारा लेते यात्री, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोचल सिंह वजीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में यूनियन की ओर से की गई एक दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। जिले के अधिकांश हिस्सों में यात्री वाहन नहीं चले, जिससे यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जम्मू-कठुआ, कठुआ-बिलावर, कठुआ बसोहली, कठुआ-बनी और अन्य सभी मार्गों पर भी यात्री वाहन सड़कों पर नहीं उतरे। यूनियन के सदस्यों ने मांग की है कि वजीर की हत्या मामले में एसआईटी का गठन किया जाए और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उधर, यात्री वाहनों के सड़क पर न उतरने से सुबह से ही नौकरी पेशा लोगों के अलावा जरूरी काम से आने जाने वाले लोग भी परेशान होते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कालीबड़ी चौक पर एसआरटीसी बसों के इंतजार में लोग घंटों खड़े रहे। वहीं, वाहन रुकने के बाद उनमें भारी भीड़ देखी गई। हालांकि, लिंक मार्गों पर मिनी बसें और ऑटो रिक्शा पहले की तरह ही चलते नजर आए। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वजीर यूनियन की रीढ़ थे। उनके जाने से यूनियन को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed