{"_id":"673ba2fcff5a596d92075ac9","slug":"strike-in-lakhanpur-kathua-news-c-201-1-knt1006-115006-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रवेशद्वार तक हड़ताल, व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रवेशद्वार तक हड़ताल, व्यवस्था बदहाल
Tue, 19 Nov 2024 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, लोगों का आ रही दिक्कतें
म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यालय में एकजुट होकर किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। पिछले दो सप्ताह से जारी हड़ताल के चलते शहर में जगह- जगह कचरे के ढेर लगे हैं। वहीं, अब हड़ताल से अछूते रहे लखनपुर कस्बे में भी इसका असर दिखने लगा है। लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है।
सोमवार को म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यालय में जमा हुए सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें नियमित किए जाने की मांग की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे आकाशदीप ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग को लेकर उनकी यूनियन दशकों ने मांग करती आ रही है। इसकी आज तक सुनवाई नहीं हुई है। जब सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर हड़ताल का सहारा लेते हैं तो इससे हर बार जब तमाम म्युनिसिपल कमेटी के कस्बों में सफाई व्यवस्था चरमराई जाती है। ऐसे हालात में सरकार आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवा देती आ रही है। मगर इस बार जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी।
वहीं, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह कचरे के ढेर से आ रही बदबू से लोग परेशान रहे। लोगों की समस्या को उठाते हुए अड्डा यूनियन अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगों पर गौर करना चाहिए। आज केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार के मुख्य बाजार में गंदगी का आलम बना हुआ है। बाहरी राज्यों से माता वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों का लखनपुर में गंदगी से स्वागत किया जा रहा है हालत दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।