{"_id":"5d89170a8ebc3e01665e46ee","slug":"sports-news-kathua-news-jmu1937899189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीसी कठुआ की टीम बनी खो-खो चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीसी कठुआ की टीम बनी खो-खो चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज कठुआ की टीम ने फाइनल में सांबा को एकतरफा मुकाबले में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता बनकर लौटी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए कठुआ कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विजेता टीम के खिलाड़ियों को कॉलेज प्रधानाचार्य आसा राम ने सम्मानित किया।
कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि खो-खो की टीम के खिलाड़ियों को वो हार्दिक बधाई देते हैं। बताया कि कठुआ कॉलेज जहां शैक्षणिक और सामाजिक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है वहीं खेलों में भी नई बुलंदियों को छू रहा है। टीम में अर्जुन कुमार, पुष्पिंद्र सिंह, दनेश रसगोत्रा, रॉबिन सिंह, अंकुश जसरोटिया, संजीव कुमार, सौरभ भड़वाल, सिद्धांत, अजय कुमार, जसबीर कुमार, पवन सिंह व राजिंद्र सिंह शामिल थे। इस अवसर खो-खो टीम के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कॉलेज की टीम ने सांबा को फाइनल में एकतरफा मैच में 10-4 से हराया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ. सुमनेश जसरोटिया, डॉ. सुमित दुबे, डॉ. केहर सिंह, डॉ. बलबिंदर सिंह, डॉ. रचना देवी, डॉ. वरिंदर सिंह, शेखर रानिया भी उपस्थित थे।