फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: रजत विजेता अरुण का घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
sports news
बिलावर। राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले बिलावर निवासी अरुण बसौतरा का बिलावर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय युवाओं और लोगों ने खिलाड़ी को फूलों के हार पहनाए। साथ ही ढोल की थाप पर नाच कर खुशी का इजहार किया। मंगलवार दोपहर बाद जब अरुण अपने घर वापस पहुंचे तो लोगों ने उन्हें गले लगाया और उनकी हौसला अफजाई की। बता दें कि भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ की ओर से कोयंबटूर में छह से 11 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में अरुण बसौतरा ने रजत पदक जीतकर जम्मू कश्मीर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी ने बताया कि उनका स्केटिंग के प्रति रुझान सात साल पहले शुरू हुआ था। खिलाड़ी ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रदेश में अगर सरकार स्केटिंग पार्क तैयार करे तो इस खेल में युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2028 के ओलंपिक के मुकाबले में हिस्सा लेना है ताकि वह देश का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए मेडल जीत सकें। उनके पिता ओम बसौतरा और माता रीता देवी ने बताया कि अरुण हर दिन 15 घंटे स्केट बोर्डिंग में मेहनत करता था। कड़ी मेहनत की बदौलत उनके बेटे ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed