फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: रामकोट क्रिकेट क्लब ने मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
sports news
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में रामकोट क्रिकेट क्लब ने प्लासी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्लासी के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंद्वी टीम को क्षेत्ररक्षण करने को कहा। निर्धारित 20 ओवर के मैच में प्लासी की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 108 रन बनाए। प्लासी के बल्लेबाज राजू ने सर्वाधिक 25 रन और सुनील कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया। रामकोट के गेंदबाज पंकज राणा ने तीन विकेट हासिल किए। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामकोट की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18वें ओवर में 7 विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। रामकोट के बल्लेबाज मोहित वर्मा ने सर्वाधिक 22 बनाए। वहीं सुनील सिंह ने नाबाद 19 रनों का योगदान दिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए रामकोट के खिलाड़ी पंकज राणा को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed