{"_id":"6797f1d6184aa20f600b35fe","slug":"sports-minister-announce-badminton-basketball-and-volleyball-stadium-for-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-116898-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ में बैडमिंटन, बास्केटबॉल व वॉलीबाल स्टेडियम बनाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ में बैडमिंटन, बास्केटबॉल व वॉलीबाल स्टेडियम बनाने की घोषणा
विज्ञापन
खेल मंत्री बोले- रियासत महाराजा गुलाब सिंह व हरिसिंह की, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने की पूरी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य मेहमान कठुआ पहुंचे खेल मंत्री सतीश शर्मा ने जिले को बैडमिंटन, बास्केटबाॅल और वॉलीबाल स्टेडियम तैयार करके देने की घोषणा की है। कहा कि इस संबंध में डीसी कठुआ से बात हो गई है। यहां के खिलाड़ियों को यह सुविधा मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि यह रियासत महाराजा गुलाब सिंह व महाराजा हरि सिंह की है। जनरल जोरावर सिंह, ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह व कैप्टन सोमनाथ ने इसके लिए शहादत दी। इनकी शहादत और अन्य शहीदों को मान-सम्मान तभी मिल पाएगा जब वो मिले जिसके लिए वो लड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है, सोनमर्ग में भी उनसे मांग रखी गई थी। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा और जम्मू कश्मीर हजार गुणा ज्यादा तरक्की करेगा।
कहा कि देश को बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। आज सही तरीके से चला जाए तो हिंदोस्तान से बेहतर मुल्क कोई नहीं हो सकता। मंत्री ने कहा कि यह सदी हिंदोस्तान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में रियासत फिर तरक्की करेगी। सभी को समान रूप से अधिकार मिलेगा। शर्मा ने कहा कि अभी उन्हें मंत्री बने 102 दिन हुए हैं, अभी 1825 दिन हैं जिसमें लोगों की सेवा के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस साल के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री सहित 10 बड़े मंत्रियों के साथ मुलाकात की है। उन्होंने आशीर्वाद दिया और कहा है कि जम्मू-कश्मीर को देश का ताज बरकरार रखा जाएगा।
..........