फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports

बालक वर्ग खो-खो ओपन टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
sports
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सोमवार को दयाला चक में वाईएसएस कप खो-खो बालक वर्ग ओपन टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह जसरोटिया ने किया। विभाग के संयुक्त निदेशक मूलराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन कुल नौ मैच खेले गए। जिसमें कुपवाड़ा की टीम ने पूंछ को एक अंक से, शोपियां की टीम ने रामबन को पांच अंकों से, राजौरी ने पुलवामा को तीन अंकों से, कुलगांव ने बांदीपोरा को सात अंकों से, श्रीनगर ने अनंतनाग को आठ अंकों से, बारामुला ने गांदेरबल को 13 अंकों से, बड़गांव ने उधमपुर को तीन अंकों से हराया।
विज्ञापन

आज के मुकाबलों में विजयी हुई टीमों को आगे के मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विभाग के प्रयासों से युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार भी युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए कई योजनाओं के तहत सुविधाएं दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed