फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports

दो दिवसीय इंटर स्कूल जोन स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
sports
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी दो दिवसीय इंटर स्कूल जोन स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें कुल 66 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गर्ल्स हाई स्कूल नगरी परोल की तानिया वर्मा, 200 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चक देसा सिंह की आदिति वर्मा, 400 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल नगरी परोल की मीनाक्षी देवी पहले स्थान पर रहीं। लांग जंप में मिडिल स्कूल कालीबाड़ी की विनीता कुमारी, शॉटपुट में गवर्नमेंट हाई स्कूल नगरी परोल की पलक देवी, हाई जंप में गवर्नमेंट हाई स्कूल नगरी परोल की तानिया वर्मा, डिस्कस थ्रो में गवर्नमेंट हाई स्कूल नगरी परोल की पलक देवी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ गवर्नमेंट गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल कठुआ की सुमन, 400 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल कठुआ की विशाली, 800 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की कनु देवी, 1500 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट हाई स्कूल लच्छीपुर की जैतून बेगम पहले स्थान पर रहीं। हाई जंप में हाई सेकेंडरी स्कूल कठेरा की सोनिया देवी, लांग जंप में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की सिप्पू देवी और शॉटपुट में हाई स्कूल लच्छीपुर की नूरजहां, डिस्कस थ्रो में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की वैशाली देवी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की कनिका, 200 मीटर दौड़ में रोज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी की शकील बीवी, 400 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की तानिया देवी, 800 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ की कशिश देवी, 1500 मीटर दौड़ में रोज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी की शकील बीवी पहले स्थान पर रहीं। वहीं, हाई जंप में हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ की मानसी शर्मा, लांग जंप में रोज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शकील बीवी, शॉटपुट में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की कनीजा, जैवलिन में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की कनीजा, डिस्कस थ्रो में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की तनविका डोगरा पहले स्थान पर रहीं।

अंडर-14 वर्ग के डिस्क थ्रो में प्रवेश अहमद अव्वल
बिलावर। नाज खेल मैदान में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता कि शुक्रवार को शुरुआत हो गई। अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में पहले दिन लड़कों के मुकाबले करवाए गए। शारीरिक शिक्षा विभाग बिलावर के जेडएसओ राजेंद्र सिंह जग्गी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में पहले दिन डिस्क थ्रो, शॉटपुट, लंबी दौड़ के मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 वर्ग में जैवलिन थ्रो में हायर सेकेंडरी स्कूल देवल के प्रवेश अहमद ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, डिस्क थ्रो में मिडिल स्कूल बिलावर के जाकिर हुसैन ने बाजी मारी। शॉटपुट मुकाबले में केपीएस बरनाला के मनीष कुमार पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कों के जैवलिन थ्रो में हाई स्कूल बनहोड के नितिन सिंह ने पहला, डिस्क थ्रो में हाईस्कूल सुकराला के कुलबीर सिंह ने पहला और शॉटपुट में शाक्षित शर्मा हाई स्कूल देवल ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 के जैवलिन मुकाबलों में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर के मनजीत भारती प्रथम स्थान पर रहे। हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के आदित्य शर्मा ने डिस्क थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, शॉटपुट में हायर सेकेंडरी स्कूल के आदित्य ने बाजी मारी। 100 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर के गौरव कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों के मुकाबले करवाए गए हैं। शनिवार को दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले कराए जाएंगे। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सुशील कुमार, गणेश कुमार, राजेंद्र, संजीव कुमार सहित कई उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed