{"_id":"6175b7c4e5e3381c8f0a8021","slug":"sports-activities-could-not-be-done-due-to-bad-weather-kathua-news-jmu246512394","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खराब होने से नहीं हो सकीं खेल गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसोहली में तीन दिवसीय फेस्टिवल के आगाज पर लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते अतिथि। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
बसोहली। रविवार को बसोहली के टीआरसी में आयोजित आईकॉनिक वीक फेस्टिवल का आगाज हो गया। मौसम खराब होने की वजह से कोई भी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पहले दिन नहीं हो सकी। मार्च पास्ट से सलामी ली गई और मुख्य वक्ताओं ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। बसोहली ब्लाक की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल ने फेस्टिवल का शुभारंभ किया। लगाए गए विभिन्न स्टालों का अधिकारियोें के साथ निरीक्षण किया। साथ ही बसोली पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार से मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सेक्रेटरी नुरसत गुल ने कहा कि बसोहली एक ऐतिहासिक जगह है। बसोहली चित्रकला पशमीना ऐतिहासिक महत्व के कारण विश्व विख्यात है। बच्चे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आगे आए और अपना भविष्य चुनते हुए बसोहली का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वाटर सपोर्ट, ऐसा स्पोर्ट्स है जो हर राज्य में नहीं होता। स्पोर्ट एक्टिविटी में अगर बच्चे प्रशिक्षित होते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार होना बहुत आसान है। बच्चों के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में आगे आने का यह सबसे बेहतर और सुनहरा मौका है। जम्मू कश्मीर के बच्चे वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आगे आए और अपने भविष्य इसमें चुनते हुए आगे बढ़े। एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए खेलों पर ध्यान और मादक पदार्थों से दूर रहने की बच्चों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।