फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SPO killed in the collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर में एसपीओ की मौत

Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ/बसोहली
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ/बसोहली Updated Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
SPO killed in the collision of two bikes
logo - फोटो : amar ujala

बनी-बसोहली मार्ग पर मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक आमने सामने से भिड़ गईं। परगना के समीप हुए इस हादसे में एक एसपीओ की मौत हो गई, जबकि दूसरे एसपीओ को जीएमसी रेफर करना पड़ा। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक नंबर डीएल85जेड-6691 पर सवार होकर बसोहली वार्ड नौ निवासी रवि कुमार और मोनू निवासी पठियारा (दोनों एसपीओ) रेहन से बसोहली की ओर आ रहे थे। वहीं बाइक पीबी 35-3762 से दो युवक बसोहली से रेहन की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


परगना के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइक टकरा गईं। इसमें रवि और मोनू ट्राली से टकरा गए। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू और अन्य दोनों युवकों को उपजिला अस्पताल बसोहली में लाया गया। मोनू की गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों का उपचार बसोहली में ही चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed