फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   spiritual news

Kathua News: राम जन्म की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
spiritual news
-कंडी क्षेत्र के बदोली गांव में नाग देवता धाम में श्रीराम कथा का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। कंडी क्षेत्र के बदोली गांव में स्थित नाग देवता धाम पर चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथावाचक अमित शास्त्री जी महाराज ने राम जन्म की कथा सुनाई तो श्रोता भावविभोर हो गए। पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

कथावाचक ने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शगुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भगवान राम ने पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। उनका जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश शुरू कर दिया। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वयं भगवान बनने का ढोंग करने लगे लेकिन जब ईश्वर ने अपनी सत्ता की एक झलक दिखाई तो सभी धरा से ही समाप्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति, मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह रहा वह सदा के लिए अमर है। इसी दौरान कथावाचक ने राम भक्ति भजन सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed