फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Spiritual knowledge will give freedom from worry and sorrow

अध्यात्म ज्ञान से मिलेगी चिंता और दुख से मुक्ति

विज्ञापन
Spiritual knowledge will give freedom from worry and sorrow
भगवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KATHUA
हीरानगर। सीमावर्ती गांव देवा चक में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी है। जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर वहां अध्यात्म ज्ञान हासिल कर रहे हैं। मंगलवार को जारी कथा के छठे दिन कथा व्यास सुभाष शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में व्याप्त दुख और चिंता का मूल कारण अज्ञान बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस धरा पर जीवन यापन करने वाले हर मनुष्य के अंदर शरीर के न रहने अर्थात मृत्यु का डर, चिंताएं, शोक, ईर्ष्या, राग, द्वेष आदि का कारण अज्ञान है। क्योंकि आज के भौतिक युग में वह डिग्रियां प्राप्त कर यह समझ लेता है कि उसने ज्ञान प्राप्त कर लिया। परंतु वह केवल अपनी विद्या तक सीमित रहता है। उसकी शिक्षा से वह चिंताओं से मुक्ति नहीं प्राप्त कर पाता। इसका मूल कारण अध्यात्म के प्रति अनभिज्ञता है और यही अज्ञान है। जबकि आध्यात्मिक जीवन से परिचय ही असल ज्ञान है।
विज्ञापन

शास्त्री जी ने कहा कि इस शरीर का जन्म हुआ है और एक दिन उसकी मृत्यु हो जाएगी। इसके विपरीत वेद और श्रीमद्भागवत गीता कहती है कि आप कभी नहीं मरेंगे, आप अविनाशी हैं। श्रीमद्भागवत गीता की हम पूजा करते हैं परंतु उसके ज्ञान को स्वीकार नहीं करते हैं। यही हमारा अज्ञान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें मानव योनि की प्राप्ति इसलिए होती है कि मुक्ति प्राप्त की जा सके। परंतु प्रश्न यह है कि किस से मुक्ति प्राप्त करनी हैं, क्या विनाशी शरीर से नहीं, हमें तो सिर्फ दुखों, चिंताओं, हानि और मृत्यु से मुक्ति प्राप्त करनी है। अगर ऐसा चाहते हैं तो अवस्था चाहे जो भी हो गुरु कोई भी हो, संप्रदाय चाहे जो भी हो, अवस्था जवानी की हो अथवा बुढ़ापा हो। हमें अध्यात्म के माध्यम से नित्य जीवन, दिव्य जीवन, शांत जीवन और आनंदमय जीवन को प्राप्त करना है, बस यही ज्ञान है। जिसने इसको समझ लिया जान लिया और अपना लिया उसी का कल्याण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed