फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sony won biggest wrestling

मलेरकोट के सोनी के नाम रही सबसे बड़ी कुश्ती

Sun, 19 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sony won biggest wrestling
कुश्ती
गांव बनहोड़ में शनिवार को हुए वार्षिक दंगल में पहलवानों ने खूब दांव आजमाए। इसमें स्थानीय और बाहरी राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम बिलावर राजेश बसोत्रा और सम्मानित अतिथि थाना प्रभारी बिलावर सुशील शर्मा उपस्थित हुए।
विज्ञापन


दंगल में बड़ी माली के लिए मलेरकोट के सोनी छिबरा और लुधियाना के पहलवान सुक्खा के बीच मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले में सोनी छिबरा ने सुक्खा को हराकर बड़ी माली अपने नाम की। छोटी माली के लिए पठानकोट के मीगा और जम्मू के पहलवान कुलवीर के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले को मीगा ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने बड़ी माली के विजेता को 31 हजार और छोटी माली के विजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
बड़ी माली के उपविजेता को 20 हजार और छोटी माली के उपविजेता को 10 हजार रुपये दिए गए। दंगल के आयोजक रामनरेश, सतभूषण, रूप लाल, राकेश कुमार ने बताया कि यहां हर वर्ष दंगल का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार इसमें करीब 150 पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहाड़ी क्षेत्र में दंगल मेले की तरह आयोजित किया जाता है। युवाओं को पारंपरिक खेलों की  ओर प्रोत्साहित करने के लिए यह दंगल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed