फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   smuggling

पशु तस्करी का प्रयास विफल, दो वाहनों से 26 मवेशी बरामद

विज्ञापन
smuggling
कठुआ। लखनपुर के रास्ते होने वाली मवेशियों की तस्करी के खिलाफ सक्रिय लखनपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के प्रयास को विफल किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो वाहनों से 26 दुधारू मवेशियों को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

लखनपुर थाना प्रभारी संजीव चिब के अनुसार बीती रात उनकी टीम ने लखनपुर बाईपास पर नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले ट्रक नंबर यूपी-44 टी-5547 और कैंटर नंबर यूके-18 सीए-3985 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें से अवैध रूप से ले जाए जा रहे मवेशियों को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक के चालक मुस्तफा पुत्र मशरूफ और उसके सहयोगी वाहिद पुत्र पियारा दोनों निवासी रामनगर उत्तर प्रदेश को 14 दुधारू मवेशियों की तस्करी के मामले में और कैंटर के चालक सुरेश सिंह बंदराल पुत्र राम शरण सिंह निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश व उसके सहयोगी शान आलम पुत्र मोहम्मद कादिर निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ लखनपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्दी की रातों में इस तरह मवेशियों की तस्करी करने वाले काफी सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन पुलिस इन प्रयासों को विफल करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed