{"_id":"5f19d54a8ebc3e637d41bfba","slug":"smuggling-kathua-news-jmu2149725105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः साबुन की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः साबुन की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2020 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबुन की आड़ में नशे की दवाओं की तस्करी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ट्रक चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर उनसे 28,800 बोतल विंसिरेक्स कफ सिरप और 1,91,520 स्पास्मो प्रॉक्सीवन प्लस कैप्सूल बरामद किए गए हैं। कार्रवाई लखनपुर थाना प्रभारी संजीव के नेतृत्व में टीम ने की।
विज्ञापन
एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक ट्रक में प्रतिबंधित दवाओं को छुपाकर लाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे नाका लगाकर पुलिस टीम ने ट्रकों की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान ट्रक संख्या पीबी-12 एन-3721 के चालक और सह चालक को पकड़कर मजिस्ट्रेट के सामने ट्रक की तलाशी ली गई। इस दौरान प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 90 लाख के करीब आंकी जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब से कश्मीर पहुंचनी थी खेप
एसएसपी के मुताबिक नशीली दवाओं की यह तस्करी पंजाब से बिजबिहाड़ा कश्मीर में होनी थी। इस संबंध में ट्रक चालक बलवीर सिंह उर्फ बीरी और सहचालक शाम लाल निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।