फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   slow work, agitation

Kathua News: चड़वाल में दुकानदारों ने हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
slow work, agitation
-फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से किए जाने पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। चड़वाल में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य और तरनाह नाले में करीब 8 महीने पहले धंसे पुल की मरम्मत न होने से परेशान दुकानदारों ने चड़वाल में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रमेश कुमार उर्फ बिट्टू ने कहा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के चलते प्रदेश में कई जगहों पर काम लगे हुए हैं। सभी जगह पर पुल और फ्लाईओवर के काम तेजी से चल रहे हैं लेकिन चड़वाल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिसकी वजह से आम लोगों के अलावा स्थानीय दुकानदारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर का काम कर रही कंपनी का यही रवैया रहा तो मजबूरन दुकानदारों को दुकान बंद कर हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार अजय भारती ने कहा हाईवे अथॉरिटी आम लोगों की परेशानी को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। 8 महीने गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक हाईवे अथॉरिटी तरनाह नाले में टूटे पुल की मरम्मत का 10 प्रतिशत काम भी नहीं कर पाई है। जिससे यह जाहिर होता है कि हाईवे अथॉरिटी को आम लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। आज के तकनीकी युग में जहां सप्ताह भर में नए पुलों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में एक पुल की मरम्मत करने में 8 महीने लगा चिंता का विषय है। प्रदर्शन में पूर्व पंच रविंद्र खजूरिया, महेश कुमार, बिट्टू एजेंट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed