फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Simcard sold by forgery, FIR registered in four police stations

फर्जीवाड़ा कर बेचे सिमकार्ड, चार थानों में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
Simcard sold by forgery, FIR registered in four police stations
कठुआ। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी किए जाने के मामले में जिले में बड़े स्तर पर जांच शुरू हो गई है। जिला पुलिस ने चार प्रमुख थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें किसी की नामजदगी नहीं है। लखनपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में शिकायत के आधार पर सिम काउंटरों को भी बंद करवा दिया गया है। फिलहाल उनकी जांच की जा रही है। आशंका है कि मोबाइल सिम का फर्जीवाड़ा कर अपराध और देश विरोधी गतिविधियों के लिए सिमकार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि विभिन्न सेवा प्रदाताओं के कुछ विक्रेता जाली और नकली पहचान संबंधी कागजात और रिकॉर्ड बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिम कार्ड की फर्जी बिक्री में शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने हीरानगर, कठुआ, बनी और लखनपुर थानों में आईपीसी की धारा 420, 417, 467, 468 और 471 के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार शक के आधार और जांच को पूरा करने तक कई सिम बिक्री काउंटरों को बंद करवाया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऐसा अंदेशा है कि कुछ सिम कार्ड विक्रेता एक ही फोटो के अलग अलग पहचान और नामों के साथ कई सिम कार्ड जारी कर रहे थे। ऐसे में प्रलोभन में वे असामाजिक तत्वों के साथ-साथ अपराधियों और देश विरोधी ताकतों की भी मदद कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में फर्जी पते के आधार पर सिम जारी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में कई दुकानों को बंद भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed