{"_id":"1a24fe9dd8f001ae2ef092fc859e4851","slug":"signs-of-revolt-in-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में बगावत के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में बगावत के संकेत
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के भीतर कठुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी को लेकर असंतोष बड़े स्तर की फुटव्वल के संकेत देने लगा है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर पिछले दिनों पार्टी कार्यालय की तालाबंदी करने के अलावा विरोध जुलूस और कैंडल मार्च जैसे कदम उठा चुके पार्टी के नाराज धड़े ने बड़े फैसले पर विचार शुरू कर दिया है।
इस संबंध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला विंग के पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर बड़े फैसले पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों ने घंटों लंबे मंथन के बाद पार्टी को गुडबाय कहने से लेकर समानांतर उम्मीदवार खड़ा करने के प्रस्ताव पर विचार रखे।
बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए खून पसीना एक करने वालों को ऐन मौके पर हाशिए पर ला खड़ा कर दिया गया है।
कठुआ जिले की पांचों विधानसभा सीटों में कठुआ निर्वाचन क्षेत्र को वीआईपी सीट माना जाता है लेकिन पार्टी के लिए प्रत्याशी का चयन करते समय इन तमाम पहलुओं को न सिर्फ नजरअंदाज किया गया बल्कि पार्टी का झंडा लेकर चलने वालों की आपत्ति पर भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
ऐसे हालात में वे घुटन महसूस कर रहे हैं। बैठक में शामिल पार्टी के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि अगले दो दिन के भीतर पार्टी के दर्जनों सक्रिय पदाधिकारी बड़ा फैसला ले सकते हैं।
इसमें पार्टी छोड़ने से लेकर समानांतर उम्मीदवार खड़ा करने का कदम भी शामिल हो सकता है। बहरहाल इस पर अंतिम निर्णय लेने के लिए एक और बैठक रखी गई है।