फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shri Brahmin Sabha Kathua held a meeting, the outline of the program was discussed

Kathua News: ब्राह्मण सभा की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा

Mon, 21 Apr 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 21 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shri Brahmin Sabha Kathua held a meeting, the outline of the program was discussed
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के बारे में जानकारी देते सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : kathua
कलश यात्रा से होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आगाज
विज्ञापन

कठुआ। परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर श्री ब्राह्मण सभा कठुआ ने बैठक का आयोजन किया। इसमें पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक के बाद सभा के पदाधिकारियों ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत उब्बट ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 23 अप्रैल को निकाली जाने वाली कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान श्री परशुराम जन्म महोत्सव पर ब्राह्मण सभा परिसर में श्रीमद् भगवत कथा शुरू होगी। इसमें कथाव्यास पंडित कुलदीप शास्त्री जी महाराज अखनूर वाले और मंगू जी महाराज भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

29 अप्रैल को शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा। ब्राह्मण सभा परिसर से शुरू होने वाली शोभायात्रा कॉलेज मार्ग, भगवान श्री परशुराम चौक, ड्रीम पार्क रोड, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, ओल्ड बस स्टैंड और जराई चौक से होते हुए ब्राह्मण सभा में संपन्न होगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्री परशुराम चौक का नींवपत्थर रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed