फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shortage of Drinking Water in Ramkot

Kathua News: रामकोट में पानी की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
Shortage of Drinking Water in Ramkot
रामकोट। कस्बे में पीने के पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। स्थानीय पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में हर घर नल के सपने को सरकार करने के उद्देश्य से केंद्र की महत्वपूर्ण परियोजना जल जीवन मिशन का कार्य लगभग ढाई वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, अब तक इसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामकोट में कुल 11 वार्ड हैं जिनमें से छह वार्डों में तो पानी की आपूर्ति नाममात्र है। वार्ड पांच, छह, सात, आठ, नौ, 10 और 11 में कई वर्ष पूर्व संबंधित विभाग की ओर से पाइपलाइन को बिछाया गया था और जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत नई पाइप बिछाने के बजाय पुरानी पाइपों से ही लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को फिर से पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में भी कोरीथियाल, भूल, सर सब्बल इलाकों में लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं और प्राकृतिक स्रोतों से सिर पर ढोकर घर की जरूरत के लिए पानी ला रहे हैं। उन्होंने विभाग को जल्द समस्या के समाधान के लिए जल जीवन मिशन परियोजना को जमीनी स्तर पर पूर्ण रूप से लागू करने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed