{"_id":"68dc3798d852f99963009c5f","slug":"shopping-increased-in-the-market-due-to-karva-chauth-kathua-news-c-201-1-knt1006-124704-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: करवा चौथ को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: करवा चौथ को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ी
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों द्वारा रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं का उत्साह चरम पर है। इस बार 10 अक्टूबर को पड़ने वाले इस पर्व की तैयारी नवरात्र के पहले दिन से ही शुरू हो चुकी है। जिसके कारण बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाओं की चहल-पहल बनी हुई है।
दरअसल जिले में भारी बारिश और पितृपक्ष के कारण कुछ समय तक बाजार में सुस्ती रही, लेकिन अब महिलाएं पूरे उत्साह के साथ पर्व की खरीदारी में जुट गई हैं। जिससे सबसे पहले महिलाओं का रुख कपड़ा दुकानों की ओर है। कपड़ा दुकानदारों के अनुसार इस बार महिलाएं रेट की परवाह किए बिना अपने मनपसंद सूट, साड़ी और लहंगे खरीद रही हैं। उनका प्रयास है कि इस दिन उनका श्रृंगार सबसे अलग और आकर्षक दिखे।
शहर के प्रमुख कपड़ा विक्रेता राहिल गुप्ता ने बताया कि इस बार फ्लोरल प्रिंट, बर्बरी टिशू और कर्क फैब्रिक में आने वाले सूटों की मांग सबसे अधिक है। 2 हजार से 3 हजार की रेंज में गोटा पट्टी डिज़ाइन वाले सूट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं सिमर सेट वर्क वाले सूट भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं। करीब 6 हजार तक की कीमत वाले भारी डिज़ाइनर सूट भी खरीदे जा रहे हैं, हालांकि इनकी संख्या थोड़ी कम है। कुछ महिलाएं भारी एंब्रायडरी वाली साड़ियों की ओर भी आकर्षित हो रही हैं, लेकिन उनकी पसंद सीमित है। बाजार में इस बार सिंदूरी लाल, मैजेंटा पिंक, रॉयल ब्लू और पीच ऑरेंज जैसे ट्रेंडी रंगों की मांग बढ़ी है। ये रंग न केवल पारंपरिकता को दर्शाते हैं, बल्कि आधुनिकता का स्पर्श भी देते हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने यह भी बताया कि जिले में आई बाढ़ के बाद बाजार की स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन करवा चौथ की खरीदारी ने व्यापार में नई जान फूंक दी है। सबसे बड़ी राहत यह है कि इस बार सूटों के रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिससे महिलाएं बिना झिझक अपनी पसंद की खरीदारी कर रही हैं।