{"_id":"68a0e72f319c1526750796ff","slug":"shopkeepers-protested-when-the-blocked-drain-was-not-cleaned-kathua-news-c-201-1-knt1008-123075-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बंद नाले की सफाई न होने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बंद नाले की सफाई न होने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
Sun, 17 Aug 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
कठुआ के मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या और नालाें की ब्लॉकेज को लेकर रोष जताते व्यवसायीस
- फोटो : mathura
कठुआ। पिछले एक सप्ताह से शहर वार्ड-7 से मुख्य बाजार को जाने वाली गली में बने अंडरग्राउंड नाले से हो रहे ओवरफ्लो पर स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा भड़क उठा है। शनिवार को स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि शहर में सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। जिसके कारण दुकानदारों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में शामिल दुकानदार नारायण स्वरूप ने बताया कि एक सप्ताह से गली में होने वाले जलभराव के कारण रोजगार ठप हो चुका है। क्योंकि नाले का पानी भरा होने के कारण कोई भी ग्राहक इधर आना ही नही चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंद पड़े नाले की सफाई के लिए जिम्मेदार लोगों से बात की गई तो उन्होंने पहले पांच हजार रुपये दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की जेब के पैसों से सफाई होनी है तो नगर परिषद का क्या काम है।
सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय दुकानदार महेंद्र सिंह बल्लू ने रोष जताते हुए कहा कि सावन महीने के दौरान जब हर रोज नहाकर मंदिर जाना चाहते हैं तो गली में भरा नाली का पानी उनकी राह रोक लेता है। आज भी जन्माष्टमी है लोग बाजार में स्थित श्री महाकालेश्वर गुफा मंदिर और श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर में आएंगे, लेकिन आज भी लोगों को यहां आकर सिर्फ निराशा ही होगी।
विज्ञापन
उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि शहर की सफाई का जिम्मा संभालने वाले नगर परिषद से एक बंद नाला नही खुल पा रहा है। वहीं, लोगों की सेवा का दावा कर चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि भी लोगों की सुध नही ले रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का जल्द कोई समाधान नही किया गया तो वह लोग नगर परिषद के कार्यालय के आगे धरना देने के मजबूर हो जाएंगे।