फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shop fire, accessories ash

दुकान में लगी आग, सामान राख

Mon, 24 Oct 2016 01:35 AM IST
kathua
kathua Updated Mon, 24 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shop fire, accessories ash
आग

औद्योगिक क्षेत्र के पास रविवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक  दुकान में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार हटली मोड़ के पास एक प्रोविजनल स्टोर में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग को सूचित किया गया।

विज्ञापन


दुकान के मालिक को भी बताया गया। मौके पर पहुंची टीम ने दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। लेकिन तक तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकानदार ने बताया कि उसे सुबह करीब पौने पांच बजे किसी ने फोन के जरिये दुकान में आग लगने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचा तो पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन


शटर गर्म होने के कारण ताला नहीं खुल पाया। मजबूरन ताला तोड़कर जब शटर उठाया गया, तो पूरी दुकान के अंदर धुआं भरा था और सामान जल चुका था। आग को बुझाने के बाद नुकसान का आंकलन किया गया। बताया कि करीब अस्सी से नब्बे हजार का सामान जल गया है। वहीं दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed