फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shobha yatra Organised Regarding Christmas

Kathua News: क्रिसमस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाल दिया एकता व भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
Shobha yatra Organised Regarding Christmas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सांता क्लाज की वेशभूषा में सजे बच्चे, नन्ही परियों की तरह सजी बच्चियां, ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की धुन पर झूमते युवा और पटाखों की गूंज... कुछ ऐसा नजारा शहर में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान देखने को मिला। समुदाय ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
सोमवार की शाम शहर के पारलीवंड स्थित सैकर्ड हार्ट चर्च से निकाली गई शोभायात्रा जराई चौक से होती हुई मुखर्जी चौक से बाजार चौक में पहुंची। इसके बाद कॉलेज रोड से शहीदी चौक और आंबेडकर पुल स्थित बेरश्वा चर्च शोभायात्रा पहुंची और प्रार्थना सभा के साथ इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में युवा जहां ढोल की थाप पर झूमते रहे। वहीं महिलाओं ने भी धार्मिक गीत गाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर अपनी खुशी जताई। विभिन्न झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन को दर्शाया गया। सांता क्लाज की वेशभूषा में सजे बच्चे हर किसी को आकर्षित करते रहे।
विज्ञापन



दानिश चीदा ने बताया कि शहर में हर साल क्रिसमस पर शोभायात्रा निकाली जाती है। प्रभु यीशु ने धरती पर आकर लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया, नफरत और आपसी भेदभाव को दूर कर लोगों को एक साथ रहने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल विधायक डॉ. भारत भूषण ने इसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में जिस तरह से शहर के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक सद्भाव का उदाहरण पेश किया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला विकास परिषद के सदस्य संदी मजोत्रा, नगर परिषद कठुआ के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित, भाजपा नेता तिलक राज भगत, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुशील गुप्ता, मोहिंदर सिंह बल्लू, कांगेस नेता पंकज शर्मा, निखिल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed