{"_id":"574c8e614f1c1b0e76108f3e","slug":"shitlnagr-will-model-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल विलेज बनेगा शीतलनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल विलेज बनेगा शीतलनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Tue, 31 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
बसोहली विधानसभा क्षेत्र के गांव शीतलनगर यानी की भूंड के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्निल प्रोजेक्ट सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत शीतलनगर को विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन
उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने इस गांव को दूसरे चरण के तहत सांसद आदर्श ग्राम योजना में चुना है। सोमवार को जिला सचिवालय में हुई बैठक से साफ है कि जल्द ही गांव का कायाकल्प शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जिला सचिवालय में बैठक के दौरान जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने एसडीएम बसोहली को गांव के विकास के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभिन्न विभागों में समन्वय बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बीएलओ, आंगबाड़ी वर्करों और संबंधित इलाके के ग्राम रोजगार सहायकों की टीम गठित कर उन्हें त्रुटि रहित बेसलाइन डाटा सर्वे घर घर जाकर करने के निर्देश दिए गए। जिला उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम विकास योजना बनाने के लिए बाकायदा शीतलनगर का व्यापक दौरा करें।
उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से और समय पर पूरा करने के लिए तैयारी करने को कहा। जिला उपायुक्त ने कनवरजेंस मोड को अपनाने पर भी बल दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, सीईओ एलएसडीए, एसीडी, सीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।