{"_id":"6a042ee242b3d5c65d0ccd99","slug":"seventy-police-personnel-felicitated-for-successful-anti-terror-operation-in-kathua-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 17 दिन चले ऑपरेशन की जीत, अभियान में शामिल 70 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 17 दिन चले ऑपरेशन की जीत, अभियान में शामिल 70 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
Wed, 13 May 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta
साहिल खजूरिया, संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
साहिल खजूरिया, संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 13 May 2026 01:28 PM IST
सार
कठुआ में 17 दिन चले आतंकवाद विरोधी सफल अभियान में शामिल 70 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस अभियान में सुरक्षाबलों ने एक जैश-ए-मोहम्मद आतंकी को मार गिराया था।
विज्ञापन
पुलिस सम्मान समारोह
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले में सफल 17 दिन चले आतंकवाद विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले 70 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। यह अभियान इस साल जनवरी में कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बिलावर इलाके में 7 जनवरी से 23 जनवरी तक चलाया गया था।
विज्ञापन
इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के बाद जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी उस्मान को मार गिराया था। कठिन पहाड़ी इलाके में चले इस लंबे अभियान में पुलिस और एसओजी के जवानों ने अहम भूमिका निभाई थी। कठुआ के जिला पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में इन जवानों को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने की।
विज्ञापन
एसएसपी ने जवानों की बहादुरी पेशेवर रवैये और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान पुलिस के मजबूत इरादों और आतंकवाद के खिलाफ उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता बेहतर समन्वय, समय पर मिली खुफिया जानकारी और जवानों की बहादुरी का परिणाम है जिससे आतंकियों के मंसूबों को नाकाम किया जा सका।
विज्ञापन